फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने एक खास जगह की यादों को किया ताजा, कहा-उम्मीद है वहां हर साल जाऊंगी

Thu, 21 Nov 2024 06:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सारा अली खान अभिनय की चाकाचौंध भरी दुनिया से आती हैं लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत ही साधारण किस्म की लड़की हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी जगह की यादों को फिर से ताजा किया, जहां जाना अधिकतर भारतीय लोगों का सपना होता है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95
हाल ही में सारा अली खान ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बात करती हुई नजर आईं। इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी कुछ पुरानी यादों को भी साझा किया। इन यादों में उनकी एक खास जगह भी शामिल रही। जहां वह हर साल जाने की ख्वाहिश रखती हैं। आखिर कौन सी जगह है जो सारा को इतनी प्यारी है, जानिए?
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ दर्शन के दौरान सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
केदारनाथ से है गहरा लगाव
सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म केदारनाथ से की थी। इसमें उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत थे। इस फिल्म की शूटिंग केदारनाथ धाम के आसपास हुई थी। शूटिंग के दौरान बहुत समय सारा अली खान ने वहां बिताया। सारा केदारनाथ धाम से इतनी ज्यादा जुड़ गईं कि वह हर साल वहां जाने लगीं। केदारनाथ धाम में भगवान महादेव के करीब जाकर उन्हें अपार शांति मिली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में केदारनाथ से जुड़ी यादों को सारा ने फिर से याद किया। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'केदारनाथ' के एक सीन में सारा अली खान - फोटो : यूट्यब
हर साल जाने की ख्वाहिश है 
सारा इंटरव्यू के दौरान बताती हैं, 'मैं हाल ही में केदारनाथ से वापस आई हूं और मैं अपने स्टाइलिस्ट और दोस्त के साथ वहां गई थी। मैं केदारनाथ कई बार जा चुकी हूं, उम्मीद है कि हर साल जाऊंगी। मैं जो भी हूं उस जगह की वजह से हूं। वहां आने वाले ज्यादातर लोगों ने फिल्म देखी है इसलिए वो सब मुझे जानते हैं। अगर मैं केदारनाथ के आस-पास किसी ढाबे पर बैठी हूं तो लोग मुझे पहचान लेते हैं कभी-कभी कोई यात्री मंदिर का रास्ता पूछ लेता है।' अक्टूबर में दिवाली से ठीक पहले भी सारा केदारनाथ गई थीं, उन्होंने वहां की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। वह वहां पूजा करती हुई भी नजर आईं। 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैकिंग करते भी देखा जाता है
जब भी सारा अली खान उत्तराखंड के केदारनाथ धाम जाती हैं तो वह वहां ट्रैकिंग भी करती हैं। आम लोगों की तरह ही वह मंदिर में दर्शन करती हैं। इसके अलावा लोगों से खूब बातचीत भी करती हैं। अपने कई दोस्तों को सारा केदारनाथ धाम लेकर भी गई हैं जिसमें जाहन्वी कपूर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान और निर्देशक अनुराग बसु - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraalikhan95
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी
इन दिनों सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर होंगे। साथ ही पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अनुपम खेर और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार भी फिल्म में हैं। इस फिल्म को निर्देशक अनुराग बसु बना रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें