फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन की सैर पर सारा अली खान, दादी और मां के साथ दिखा मस्ती भरा अंदाज; साझा की तस्वीरें

Tue, 23 Jun 2026 11:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Ali Khan London Vacation Pictures: बीते दिनों सारा अली खान लंदन घूमने गई थीं। इस वेकेशन पर मां अमृता सिंह और दादी शर्मिला टैगोर सारा के साथ थीं। सारा अली खान ने लंदन वेकेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। 
विज्ञापन
1 of 1
सारा अली खान ने साझा की लंदन वेकेशन की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95

सारा अली खान को जब भी फिल्मों की शूटिंग से समय मिलता है तो वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम गुजारती हैं। हाल ही में अपनी अपनी दादी और मां के साथ वह लंदन की सैर पर निकलीं। लंदन वेकेशन की कुछ तस्वीरें सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। 



सारा अली खान ने अपनी दादी शर्मिला टैगोर और मां अमृता सिंह के साथ लंदन में थिएटर प्ले एंज्वॉय किया।



सारा लंदन एक रेस्टोरेंट में अपनी दादी के साथ नजर आईं। दोनों ने वहां पर लंच किया। 


आगे सारा अली खान मां अमृता के साथ लंदन की खूबसूरत और अलग-अलग लोकेशन पर फोटो क्लिक करवाती हुई दिखीं। 



इन तस्वीरों को साझा करने के साथ सारा अली खान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘लंदन के कुछ यादगार पल।’ 


सारा अली खान के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ रिलीज हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें