फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ' के इवेंट में बोलीं सारा अली खान, 'करीना मेरी मां नहीं बनना चाहती और न ही मैं दूसरी...'

Fri, 30 Nov 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saif kareena amrita
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान 'केदारनाथ' से डेब्यू कर रही हैं। इन दिनों अपनी फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन में जुटी हैं और इसी सिलसिले में वह मीडिया से खूब बातें कर रही हैं। 'केदारनाथ' के अलावा सारा की अगले महीने 'सिंबा' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kedarnath
सारा किसी भी इंटरव्यू में जाएं, उनसे उनकी सौतेली मां और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ रिश्ते पर सवाल जरूर पूछा जाता है। हाल ही में जब केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सारा मीडिया से मुखातिब हुईं तब उनसे पूछा गया कि करीना के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor sara ali khan - फोटो : instagram
इस पर सारा ने कहा- 'जिन लोगों को यह पता है कि मैं बचपन से ही करीना कि बहुत बड़ी फैन हूं तो वो लोग मुझे कहते हैं कि तूने ही विश किया होगा कि करीना कैसे भी करके तेरे रिश्तेदारी में आ जाएं। करीना के साथ मेरा बहुत ही ज्यादा फ्रेंडली इक्वेशन है, उनके साथ मेरा किसी भी तरह का मेटर्नल एंगल नहीं है।

4 of 5
sara ali khan, amrita singh
सारा ने आगे कहा- 'शायद यही वजह है कि हम फ्रेंड जैसे हैं। न ही वह (करीना) मेरी मां बनना चाहती हैं, न ही मैं दूसरी मां खोज रही हूं। न तो मेरे पिता का कोई प्रेशर है, मेरी मां बहुत ही ज्यादा कम्फर्टबल हैं उनकी (करीना) स्किन से। इस डायनामिक की वजह से ही हमारे रिश्तें बहुत अच्छे हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान
इससे पहले भी सारा कई खुलासे कर चुकी हैं। करण जौहर के शो में सारा ने बताया था कि उनकी मां अमृता सिंह ने उन्हें उनके पिता सैफ अली खान की दूसरी शादी में शिरकत करने के लिए खुद अपने हाथों से सजाया था। एक इंटरव्यू में करीना ने भी कहा था कि सारा अली खान बॉर्न स्टार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें