बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सारा अली खान के अलावा अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के रिलीज होने से पहले सारा अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि जब उनके पिता सैफ अली खान को यह पता चला कि वह इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं, तो उन्होंने अभिनेता अक्षय की जमकर प्रशंसा की थी।
दरअसल, अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। जिनमें दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और आरजू शामिल हैं। अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म टशन में साथ काम किया था।