फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान बोलीं- 'जब लोग सोचते हैं कि मैं लियोनार्डो डिकैप्रियो के बारे में सोच रही होती हूं तो मैं ..'

Mon, 13 Apr 2020 05:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान और लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सारा अली खान अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। ऐसे में सारा अली खान ने एक बार फिर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है लेकिन इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

2 of 5
SARA ALI KHAN - फोटो : SARA ALI KHAN
दरअसल हाल ही में सारा ने अपने फैंस को ईस्टर की बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा, ' जब लोग सोचते हैं कि मैं लियोनार्डो डिकैप्रियो के बारे में सोच रही होती हूं तो मैं हकीकत में चॉकलेट बनीज और ईस्टर एग्स के सपने देख रही होती हूं।' न सिर्फ सारा अली खान के इस पोस्ट को बल्कि इस कैप्शन को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
बता दें कि सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कभी वो अपनी पुरानी तस्वीर साझा करती हैं तो कभी डांस वीडियो। इसके साथ ही सारा अपने परिवार को भी वक्त दे रही हैं। सारा के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर हाल फिलहाल में वायरल हो चुके हैं।
 

4 of 5
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : twitter
बात सारा अली खान के फिल्मी करियर की करें तो सारा अखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आज कल में नजर आईं थी। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी हालांकि फिल्म के गाने दर्शकों ने काफी पसंद किए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अतरंगी रे - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि सारा अली खान की आगामी फिल्मों में वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन शामिल है। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ही कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। कुली नंबर वन के अलावा सारा आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में भी नजर आएंगी। फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष नजर आएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें