बॉलीवुड में हर तरीके की फिल्में दिखाई जाती है, रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी और हॉरर। हर किसी का फिल्म देखने का अपना जॉनर होता है। इनमें से कुछ फिल्में असल जिंदगी पर आधारित होती हैं तो वहीं कुछ की कहानी काल्पनिक होती हैं। कुछ फिल्में फैंटसीज पर भी आधारित होती हैं, कई लोगों को हॉरर फिल्में भी खूब पसंद आती हैं। फिल्मों और टीवी में हॉरर का सामना होना तो आम बात है, लेकिन अगर को असल जिंदगी में भूतों का सामना करना पड़े तो कोई भी शख्स डर से कांप सकता है या परेशान हो सकता है। फिल्म गैसलाइट के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यह बात हम नहीं कर रहे, बल्कि सारा अली खान ने खुद इस बात का खुलासा चित्रांगदा सिंह से किया।