फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान की इस सुपरहिट फिल्म में काम करने से सारा अली खान ने किया इंकार, नहीं दिखेगी बाप-बेटी की जोड़ी

Wed, 29 Aug 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा सारा की झोली में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' है। इस फिल्म में सारा के साथ बॉलीवुड के खिलजी यानी की रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा खबर आ रही थी कि हिंदी मीडियम के लिए लिए सारा अली खान को अप्रोच किया था।
 
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान और सारा अली खान
दरअसल इरफान खान की तबीयत खराब होने की वजह से प्रोड्यूसर दिनेश विजान नए स्टारकास्ट के साथ हिंदी मीडियम का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे थे। कहा जा रहा था कि सैफ और सारा की जोड़ी इसके सीक्वल में साथ नजर आएगी। इस फिल्म के बारे में बताया गया था कि दोनों सितारों ने अपनी ओर से जुबानी तौर पर कन्फर्मेशन दे दिया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि सारा ने फिल्म में काम करने के लिए इंकार कर दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग लंदन और मुंबई में की जानी है। सीक्वल में 10 साल का गैप दिखाया जाएगा इसलिए सारा मेकर्स की पहली पसंद थीं। सारा इस फिल्म को करने का दोबारा मन बनाती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा। इस बार फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक दशक आगे की होगी और इरफान एक बड़े बिजनेसमैन का किरदार निभाएंगे।

4 of 5
Hindi Medium
'हिंदी मीडियम 2' को दिनेश विजन और टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। बता दें कि फिल्म 'हिंदी मीडियम' में स्कूल और शिक्षा को लेकर फोकस किया था। फिल्म में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय होने के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर ने भी शानदार एक्टिंग की थी। बात करें सारा की तो वह अभिषेक कपूर की 'केदारनाथ' के बाद रोहित शेट्टी की 'सिंबा' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hindi medium
बता दें 'हिंदी मीडियम' में इरफान खान चांदनी चौक के एक कारोबारी की भूमिका में नजर आए थे। जो पूरी तरह से देसी हैं और अंग्रेजी से कोसों दूर हैं। फिल्म में उनकी बीवी चाहती हैं कि उनकी बेटी इंग्लिश एजुकेशन हासिल करे और पूरी फिल्म इसी जद्दोजहद को लेकर है। फिल्म में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय होने के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर ने भी शानदार एक्टिंग की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें