फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान मां अमृता सिंह संग पहुंचीं अजमेर शरीफ, फोटो साझा कर लिखा-जुम्मा मुबारक

Sat, 27 Feb 2021 12:03 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान पहुंची अजमेर शरीफ - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अपनी मां अमृता सिंह के साथ अमजेर शरीफ दरगाह पहुंचीं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सारा ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में सारा और उनकी मां अमृता एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों के अंदाज पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स को भी पसंद आ रहा है। सारा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। तस्वीरों में सारा ने हरे रंग का कुर्ता पहना है, जिस के साथ सफेद और गुलाबी रंग लखनवी चिकनकरी वर्क किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान-अमृता सिंह - फोटो : Instagram
वहीं, अमृता सिंह भी हरे रंग के आउटफिट में ही नजर आ रही हैं। इसके साथ ही दोनों ने मास्क भी पहना है। सारा ने इस तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जुम्मा मुबारक।' सारा के इस पोस्ट को विक्की कौशल, कटरीना कैफ, इसाबेल कैफ, आयुष्मान खुराना और रोहित शेट्टी समेत कई सितारों लाइक किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान-अमृता सिंह - फोटो : Instagram
बता दें कि बॉलीवुड सारा अली खान अपनी मां के काफी नजदीक हैं। यह बात सारा कई बार कह चुकी हैं। बीते दिनों अमृता सिंह के जन्मदिन के मौके पर सारा ने  एक बार फिर से दोहराया। सारा ने कहा कि वह चाहती हैं कि जिंदगी भर मां के साथ ही रहें।

4 of 5
सारा अली खान, अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
सारा और अमृता की बात करें तो दोनों एक दूसरे के करीब हैं और एक दूसरे का साथ पसंद करती हैं। मां-बेटी के बीच की केमिस्ट्री शानदार है। अक्सर दोनों साथ में हॉलिडे पर भी जाती हैं। सारा इंस्टाग्राम पर मां संग फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में 'कुली नंबर 1' में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं, और यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। सारा अली खान की अगली फिल्म 'अतरंगी रे' है, जिसमें वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी। सारा अली खान के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत उनके अपोजिट रोल में थे। इसके बाद सारा फिल्म सिंबा, लव आजकल और कुली नंबर वन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें