फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां से बाहर आकर सारा अली खान ने गरीब महिला के साथ की ऐसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 02 Jun 2018 11:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अभी इस फिल्म के रिलीज को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं इसी बीच सारा ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिम्बा' साइन कर ली है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। वैसे सारा अली खान ने भले ही अब तक बॉलीवुड में एंट्री न की हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के चर्चे होते रहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
sara ali khan gym look
उनके सोशल मीडिया पर अकसर कई वीडियो आते रहते हैं। कभी वह पापा सैफ के साथ नजर आती हैं तो कभी किसी पार्टी में दोस्तों के साथ दिखाई देती हैं। कई बार वीडियो जिम या योगा क्लास के भी होते हैं। हाल ही में सारा अली खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
सारा अली खान
इस वीडियो में सारा अली खान एक रेस्तरां से बाहर निकल रही हैं। वह तेजी से रेस्तरां से बाहर की ओर निकलती हैं। तभी उन्हें एक गरीब महिला दिखाई देती है जो उनकी तरफ आ रही होती हैं। उस महिला को देख सारा अली अपनी राह बदल लेती हैं। वह एक स्टार हैं और उन्हें अक्सर कई मौकों पर कई तरह के फैसले लेने पड़ते हैं। हालांकि उनके इस बिहेवियर के चलते सोशल मीडिया पर कई फैन गुस्सा हो गए हैं। उन्होंने सारा अली से नाराजगी जताई है।
 
विज्ञापन

4 of 4
sara ali khan gym look
इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कई लोगों ने कहा कि इन लोगों को इतना अटेंशन क्यों दिया जाता है। वहीं एक फैन ने लिखा- कुछ देती उसे पैसे गरीब नहीं हो जाती, यार कैसे लोग हो तुम पैसे वाले...' इस तरह के कई कमेंट इस वीडियो पर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें