फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा और इब्राहिम के नॉक-नॉक वीडियोज वायरल, फैंस को पसंद आ रही भाई- बहन की मस्ती

Sat, 25 Apr 2020 03:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan and Ibrahim - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में एक तरफ जहां कई सितारे अपने फैंस को समझाइश देते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ सितारे अपने फैंस का मनोरंजन करने में जुटे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के नॉक-नॉक जोक्स वायरल हो रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम के साथ नॉक-नॉक जोक्स वीडियो बनाकर फैंस के साथ साझा कर रही हैं। ऐसी ही एक जोक में सारा अली खान कहती हैं- नॉक नॉक (knock knock)। इस पर इब्राहिम कहते हैं- हू (Who),जवाब में सारा कहती हैं- टैंक (Tank)। सारा की बात सुनकर इब्राहिम कहते हैं- टैंक हू (Tank Who) तो हंसते हुए सारा कहती हैं- यॉर वेलकम। यानी इस जोक में सारा ने टैंक हू को थैंक्यू बना दिया और उसका जवाब वेलकम में दिया।

विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान के ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं और सोशल मीडिया यूजर्स इन वीडियोज को पसंद भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स और अभिनेत्री के फैंस इन वीडियोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। न सिर्फ सारा बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स इब्राहिम को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं।

4 of 5
Sara Ali Khan,Ibrahim Ali Khan - फोटो : social media
बता दें कि सोशल मीडिया पर सिर्फ सारा अली खान ही नहीं बल्कि इब्राहिम की भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अक्सर इब्राहिम के भी वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। कभी क्रिकेट खलते इब्राहिम नजर आते हैं तो कभी बहन सारा के साथ मस्ती करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
वैसे बात सारा अली खान करियर की करें तो फिल्म केदारनाथ के साथ सारा अली खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। इसके बाद सारा ने रणवीर सिंह के साथ सिंबा में अपना जलवा बिखेरा। इसके साथ ही सारा आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म लव आजकल में नजर आईं थीं।वहीं जल्दी ही सारा वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में नजर आएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें