फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे के आगे ग्लैमरस पोज देने के चक्कर में ट्रोल हुईं सारा अली खान, यूजर्स को नहीं भाया स्कर्ट से पैर दिखाना

Sat, 13 Mar 2021 02:45 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : Insatagram

नवाब सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हमेशा सुर्खियों बनी रहती हैं। इसकी वजह प्रोफेशनल फ्रंट हो या फिर उनकी कोई फोटो और वीडियो, वे हमेशा ही चर्चा में आ जाती हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके स्टाइल की तारीफ के बजाए निंदा हो रही है। कुछ यूर्जस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95
दरअसल, इस वीडियो में सारा अली खान पैर से स्कर्ट सरका कर कैमरे के आगे अपना पैर दिखा रही हैं। उनका ये अंदाज कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने इसकी कड़ी आलोचना कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान अपने एक शूट से बाहर आ रही हैं। वहां मौजूद पैपराजी उनकी एक झलक पाने और फोटो क्लिक करने की ताक लगाए बैठे होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
जैसे ही सारा पैपराजी के सामने आती हैं, सभी उनकी फोटो खींचने लगते हैं। इसके बाद एक कैमरा पर्सन उनसे कहता है ‘आ जाओ आ जाओ वीडियो ले रहे हैं। सारा हंसकर उसी की बात को दोहराने लगती हैं और कैमरे के आगे पोज देती हैं। लेकिन इस दौरान वे एक साइड कट से अपना स्कर्ट हटा देती हैं। उस वक्त शायद सारा को खुद भी पता नहीं होगा कि ग्लैमरस अवतार में वीडियो देने के चक्कर में वो ट्रोल हो जाएंगी।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी तस्वीरें निकाल रहे पैपराजी सारा से बात भी करते हैं। कहते हैं ‘हेलो सारा मैम, आजकल हमें सारा की शायरी सुनने को नहीं मिल रही है’। इसके बाद सारा जवाब देती हैं। वे कहती हैं ‘नहीं मिल रहा? मैं बनाती हू’। इतना कहकर सारा अपनी वैनिटी वैन में चली जाती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सारा अली खान का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, सभी तरफ इसकी चर्चा होने लगी। इसपर नेटिजन्स ने खूब प्रतिक्रियाएं दीं। हालांकि सारा के स्कर्ट हटाने वाले स्टाइल को लेकर सभी की अपनी-अपनी अलग राय दिख रही है। कुछ लोगों ने उन्हें बुरा-भला कहा तो कुछ उनके सपोर्ट में भी आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें