फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर एक्टिंग पर ट्रोल होकर दुखी हैं सारा अली खान, बोलीं- आत्मविश्वास को झटका लगता है

Tue, 04 Feb 2020 01:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Love aaj Kal - फोटो : Social Media
सारा अली खान और कार्तिका आर्यन की जोड़ी पहली बार पर्दे पर फिल्म 'लव आजकल' के साथ आ रही है। फिल्म आने से पहले ही दोनों को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है। डेटिंग से लेकर साथ घूमने तक की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। हालांकि दोनों एक्टर्स डेटिंग की बात को टालते रहे हैं। लेकिन आग पर पानी उतना ही पड़ा कि धुंआ उठता रहे। 16 जनवरी को जब 'लव आजकल' का ट्रेलर रिलीज हुआ तो कुछ फैंस को ये जोड़ी पर्दे पर अच्छी नहीं लगी। साथ ही सारा को भी एक्टिंग के लिए ट्रोल किया जाने लगा। 
विज्ञापन

2 of 4
Love aaj Kal - फोटो : Social Media
ट्रेलर में एक सीन के सारा इमोशनल होकर कार्तिक से कहती हैं कि 'तुम मुझे तंग करने लगे हो।' इस सीन को लेकर सारा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। कुछ लोगों ने इसे ओवर एक्टिंग तक बता दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने कहा कि एक्टिंग के लिए ट्रोल होना उन्हें काफी हर्ट करता है।
विज्ञापन

3 of 4
Love aaj Kal - फोटो : Social Media
फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में सारा ने कहा, 'लोग अगर मुझे मोटा होने के लिए ट्रोल करते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अगर आपने मुझे कैप पहनने के लिए ट्रोल किया तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन मैं यहां अभिनय करने के लिए हूं। यही मेरा काम है, यही मेरा पेशा है। यह मामला गंभीर है। इसलिए, जब मुझे एक्टिंग के लिए ट्रोल किया जाता है, अचानक, पूरे आत्मविश्वास को झटका लगता है। मेरे लिए ट्रोलर्स को अनदेखा करना मुश्किल है। पहली बार ऐसा हुआ है जब में इसके लिए हर्ट कर महसूस कर रही हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram
सारा ने कहा कि उन सीन के दौरान मैं वाकई में रो रही थी। उनको रियल बनाने के लिए मैं वैसा ही महसूस करने की कोशिश कर रही थी। उस समय मेरे दिमाग में जो आया वो मैंने उसे करने की कोशिश की। सारा मानती हैं कि दर्शकों को अभिनेत्रियों से हमेशा अच्छी दिखने की उम्मीद दोष देने वाली हो सकती हैं। शूट करते समय हमेशा अच्छा शॉट नहीं आ सकता। ये गलत धारणा है कि हीरोईन को रोते वक्त, मरते वक्त, खाते वक्त हमेशा अच्छा ही लगना चाहिए। बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

शाहरुख-गौरी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, KKR समेत तीन कंपनियों की 70 करोड़ की संपत्ति जब्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें