'केदारनाथ' और 'सिंबा' जैसी दो हिट फिल्में देने के बाद सारा अली खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। सारा अली खान की पॉपुलैरिटी में भी काफी इजाफा हुआ है। इंस्टाग्राम पर उनके 80 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ऐसे में वह जैसे ही कोई तस्वीर शेयर करती हैं लोग उनपर लाइक्स और कॉमेन्ट्स भी खूब करते हैं।