फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर ने किया करोड़ों का घोटाला, सारा अली खान की डेब्यू फिल्म रुकी

Sun, 29 Apr 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सारा अली खान
फिल्ममेकर अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' सारा अली खान की डेब्यू फिल्म मानी जा रही थी । फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी । लेकिन अचानक प्रोड्यूसर्स में मन-मुटाव के चलते शूटिंग रुक गई । करीब 4 महीने बाद मामला निपटा तो फिर से फिल्म की शूटिंग की घोषणा कर दी गई ।
विज्ञापन

2 of 6
Sara Ali Khan
कहा गया कि रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी ने फिल्म केदारनाथ को अपने हाथ में ले लिया है और इसे निर्देशक अभिषेक कपूर के प्रोडक्शन हाउस ‘गाय इन द स्काई’ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जाएगा । लेकिन अब ऐसी खबर सामने आई है जिसने प्रोड्यूसर्स के होश उड़ा दिए हैं ।
विज्ञापन

3 of 6
प्रेरणा अरोड़ा
दरअसल, पहले इस फिल्म को प्रेरणा अरोड़ा प्रोड्यूस कर रही थीं । फिल्म के राइट्स को लेकर प्रेरणा और अभिषेक कपूर के बीच मामला बिगड़ गया था जिससे शूटिंग रुक गई । इसके बाद रॉनी स्क्रूवाला ने प्रेरणा अरोड़ा, को-प्रोड्यूसर भूषण कुमार और एकता कपूर की क्षतिपूर्ति करते हुए, इस प्रोजेक्ट को अपने हाथ में ले लिया।  

4 of 6
सारा अली खान और अमृता सिंह
रॉनी ने प्रेरणा और भूषण को 14 करोड़ रुपए और एकता कपूर को 8 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया। शूटिंग शुरू होने की घोषणा के पांच दिन बाद डायरेक्टर को प्रेरणा और वाशु भगनानी के बीच हुए समझौते के कानूनी कागजात मिले। इन डॉक्यूमेंट्स से पता चला कि प्रेरणा अरोड़ा ने केदारनाथ के भारतीय थियेट्रिकल अधिकार वाशु भगनानी को बेच दिए थे । 
विज्ञापन

5 of 6
प्रेरणा अरोड़ा
इतना ही नहीं जब निर्माता इस परेशानी को कानूनी तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी गोथिक एंटरटेनमेंट और कोलकाता में स्थित इस्पत प्राइवेट लिमिटेड ने उनसे बताया कि  प्रेरणा अरोड़ा ने उन्हें फिल्म केदारनाथ के भारतीय नाटकीय अधिकार बेचे हैं । फिल्म में निवेश करने वाली किसी भी पार्टी को इन समझौतों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा अली खान
प्रेरणा ने पहले तीन जगहों पर फिल्म को बेचा और फिर भूषण, रॉनी और अभिषेक कपूर के साथ एग्रीमेंट साइन करते हुए फिल्म के सभी अधिकार उन्हें देने की बात कही। इस मामले में डायरेक्टर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है । अभिषेक कपूर ने कहा – 'यह जानकर हैरानी होती है कि बिजनेस में ऐसे लोग भी हैं जो किसी और की चीज को अपना बताकर बेच देते हैं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें