फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान की फिल्म पर फिर छाए संकट के बादल, निर्माता-निर्देशक पर लगा 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 01 Sep 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म शूटिंग के समय से ही विवादों में रही हैं। कभी सारा के खिलाफ नोटिस हो या फिर फिल्म के निर्माता-निर्देशक के बीच विवाद का मसला। फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियां बटोरती आई है। अब एक बार फिर फिल्म ‘केदारनाथ’ एक बार फिर कानूनी झमेलों में घिरती नजर आ रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sushant singh rajput and sara ali khan
पद्मा फिल्म्स के अनिल गुप्ता ने केदारनाथ के निर्माता-निर्देशक प्रेरणा अरोरा और अभिषेक कपूर पर 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस रिपोर्ट के बाद प्रेरणा अरोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है और आईपीसी की धारा 420, 467, 120बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath
दूसरी तरफ क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट ने इन आरोपों को गलत बताते हुए एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, 'पद्मा के अनिल गुप्ता की झूठी शिकायत से हम हैरान हैं। अनिल ने धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे कई झूठे आरोप लगाकर हमें चौंका दिया है। अनिल या उनके अलावा किसी भी पार्टी द्वारा क्रियाज में निवेश धन को अदालत द्वारा सेटेल किया जा चुका है। इसके बाद क्रिआर्ज  या निर्देशक के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है।'

4 of 5
kedarnath
बता दें फरवरी में क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने निर्देशक अभिषेक कपूर पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने समय पर फिल्म का प्रोडक्शन नहीं किया और उनका रवैया अनप्रोफेशनल है। लगातार विवादों में रहने की वजह से इस फिल्म की रिलीज में देरी हो गई। सारा कि ये डेब्यू फिल्म थी लेकिन अब लगता है सारा की पहचान रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' से होगी। 'सिम्बा' इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सारा  के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath
'केदारनाथ', साल 2013 में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा पर आधारित फिल्म हैं जिसमें एक प्रेम कहानी को दिखाया जाने वाला है। इस फिल्म को अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें