फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान की खूबसूरत तस्वीरों ने मचाया धमाल, ढलते सूरज को देखते हुए कही ये बात

Fri, 15 Jan 2021 05:10 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने एक्टिंग के दम पर बेहद कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। सारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं और फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सारा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैl इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैंl इस तस्वीर में सारा अली खान एक फोटो में बिल्डिंग के छत पर बैठी हुई हैl 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं उनके पीछे सूर्यास्त हो रहा हैl इस फोटो को अब तक 12 लाख लाइक्स मिल चुके हैंl सारा अली खान करियर की शुरूआत से ही फैंस की चहेती बन गई थीं। फिर वो चाहे उनका सिंपल सा कुर्ते वाला लुक हो या फिर वेस्टर्न वियर। यहां तक कि जिम वियर में भी वो फैंस की तारीफ लूटती नजर आती थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : insatgram
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।  उनके इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।  वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें औऱ वीडियोज फैन्स के साथ अक्सर शेयर करती रहती हैं। यहीं नहीं, सारा अली खान की तस्वीरों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उनका मेकअप और हेयरस्टाइल भी हर बार लगभग एक सी रहती हैं। जिसमे मिड पार्टीशन के साथ हल्के कर्ली बाल और सटल मेकअप शामिल रहता है। जिसे वो अक्सर पिंक न्यूड टोन की लिपस्टिक के साथ पूरा करती हैं। कुल मिलाकर सारा अली खान को अब अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहिए। क्योंकि बार वो एक जैसा देखने में लगने लगा है। 

4 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
बीते दिनों सारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, इसमें उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। सारा ने लिखा- 'सारा चबी हो सकती है लेकिन जेहन हांडा टेलीटबी है'। एक्ट्रेस ने अपने दोस्त के साथ ये प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर में वो अपने दोस्त के साथ छत पर बैठी नजर आ रही हैं और उन्होंने बड़े ही प्यार से अपने दोस्त का हाथ पकड़ा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Coolie No 1 - फोटो : instagram
वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' में नजर आईं।  हालांकि ये फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही।  एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'अत्रंगी रे' में नजर आएंगी।  इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष मुख्य भूमिकाओं में हैं।  फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं।  इन दोनों अभिनेताओं के साथ सारा अली खान पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।  इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें