फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: मां अमृता के साथ गुरुद्वारा जाने के बाद सारा ने जान्हवी कपूर के साथ खाई कुल्फी, दिल्ली में खूब किया एन्जॉय

Sat, 04 Dec 2021 05:12 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली और जान्हवी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिल्ली यात्रा की तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज शेयर की है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज में मां अमृता सिंह, दोस्त जान्हवी कपूर और अतरंगी रे के निर्देशक आनंद एल राय को देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान और जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor
एक्ट्रेस सारा अली खान की पहली इंस्टाग्राम स्टोरी में वह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आनंद के साथ दिख रही हैं। वह वीडियो में यह कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि नमस्ते दर्शनों। रिंकू (अतरंगी रे में उनके चरित्र का नाम) पहुंच गई है दिल्ली और रिंकू के पीछे छुपे हुए हैं आनंद जी। आनंद जी मेरे दर्शनों को नमस्ते कहिए।

 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान और जान्हवी - फोटो : ट्विटर
वहीं, अभिनेत्री सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। मां-बेटी की जोड़ी को दिल्ली के मशहूर बंगला साहिब गुरुद्वारा में जाते देखा गया। 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सारा अली खान ने अपनी सबसे करीबी और बेस्ट फ्रेंड जान्हवी कपूर के साथ भी एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा अली खान को कुल्फी खाते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। जबकि जान्हवी कपूर उनके बगल में खड़ी दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
एक्ट्रेस सारा अली खान द्वारा शेयर की गई इन झलकियों से लग रहा है कि उन्होंने दिल्ली में खूब मस्ती की है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए सारा ने फैंस को अपनी हर गतिविधि की जानकारी दी है। एक अन्य तस्वीर में सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अपनी मां के साथ पंडारा रोड के एक रेस्तरां में भोजन करते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में सारा अली खान ने लिखा कि मेरा चका चक परिवार..खाना सबसे अच्छा उत्सव है।

गौरतलब है कि सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सारा अली खान ने रिंकू नाम की एक बिहारी लड़की की भूमिका निभाई  है जो पति और प्रेमी दोनों से प्यार करती है। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें