सारा अली खान अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट और शायरी की वजह से भी फैंस के बीच छाई रहती हैं। सारा जमीन से जुड़ी हुई एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा होने और इतने बड़े घराने से ताल्लुक रखने के बावजूद वह काफी सादगी भरा जीवन जीना पसंद करती हैं। सुनकर शायद हैरानी हो, लेकिन एक्ट्रेस के पास एक भी जोड़ी डिजाइनर कपड़े नहीं हैं। खुद सारा ने यह खुलासा किया है।