सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
खास जगह के कारण बनी पहचान
सारा अली खान इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग वाली जगह पहुंचकर काफी खुश दिख रही हैं। यह जगह असल में केदारनाथ धाम है, यही पर सारा की पहली फिल्म की शूटिंग हुई थी। सारा अली खान खुद भी बाबा केदार यानी भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। वह वीडियो में कहती हैं कि मैं जो कुछ हूं, इसी जगह की वजह से हूं।’ वह वीडियो में केदारनाथ धाम में आम लोगों के बीच घुल-मिलकर भगवान शिव के दर्शन करती हुई भी दिखीं। यह वीडियो कुछ महीनों पुराना है, लेकिन सारा ने इसे दोबारा शेयर किया है। साथ ही अपनी फिल्म ‘केदारनाथ’ के 6 साल पूरे होने का जिक्र भी इसमें किया है।