फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्टार किड के बचपन की तस्वीर वायरल, 14 साल पहले हुआ था माता-पिता का तलाक

Wed, 25 Jul 2018 07:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali khan
बॉलीवुड के कई स्टार किड्स ऐसे हैं जो लोकप्रियता के मामले में अपने सेलिब्रिटी माता-पिता से पीछे नहीं हैं। कई बच्चे तो ऐसे हैं जिन्हें उनके मां-बाप से ज्यादा मीडिया अटेंशन मिलती है। इन्ही में से एक हैं सारा अली खान। फिल्मों में आने से पहले ही उनके अफेयर, डांस वीडियोज और फैशन सेंस की चर्चा शुरू हो गई। अब आए दिन उनकी कोई न कोई फोटो सोशल मीडिया पर सामने आती ही रहती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sara Ali khan
इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनके बचपन की इस तस्वीर की। इस फोटो में वह मां अमृता सिंह और पापा सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। तीनों पार्क में खड़े हैं और खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, करीब 14 साल पहले अमृता और सैफ का तलाक हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Sara Ali khan
तलाक के करीब सालभर बाद 'टेलीग्राफ' को दिए अपने एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया था कि वह बेटी सारा और बेटे इब्राहिम की तस्वीर लेकर घंटों रोते रहते थे। उन्होंने कहा था कि डिवोर्स के बाद उन्होंने अमृता सिंह को ढाई करोड़ रुपये दिए थे। इसके अलावा उन्होंने यह भी आश्वासन दिया था कि जब तक इब्राहिम 18 साल के न हो जाएं, वह हर महीने उनकी परवरिश के लिए एक लाख रुपये देते रहेंगे। 
  

4 of 5
Sara Ali khan
सैफ अली खान ने कहा था कि अमृता ना तो उन्हें बच्चों से मिलने देती हैं न ही उनके पास उन्हें भेजती हैं। सैफ अली खान को इस बात की भी तकलीफ थी कि जब वह उनकी जरूरतों को पूरी करने के लिए पैसे दे रहे हैं तो अमृता को सीरियल में काम करने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan
सारा अली खान जल्द फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। सैफ अली खान इसे लेकर काफी नर्वस थे क्योंकि फिल्म शूटिंग के दौरान ही विवादों में फंस गई थी। हालांकि, अब वह बेफिक्र हैं। बता दें कि 'केदारनाथ' के एक महीने बाद ही सारा अली खान की दूसरी फिल्म 'सिंबा' रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें