फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान की दिवाली से लेकर पूजा बत्रा के जन्मदिन तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Sun, 27 Oct 2019 06:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ रोशनी बिखर चुकी है। बाजारों में खूब रौनक है।  दिवाली फेस्टिव सीजन का जोश बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सर चढ़कर बोल रहा है। पटौदी खानदान में भी दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें पटौदी परिवार दिवाली मनाते नजर आ रहा है।

सैफ और करीना के साथ दिवाली मनाने पहुंचीं सारा अली खान, तैमूर और इब्राहिम भी दिखे संग
विज्ञापन

2 of 5
अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala
अपने खूबसूरत गानों से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल का जन्मदिन 27 अक्तूबर को होता है। अनुराधा पौडवाल ने हिंदी फिल्मों में ढेर सारे गाने गाए हैं। उनके गानों को दर्शकों ने न केवल पसंद किया है बल्कि कुछ गाने तो आज भी सदाबहार माने जाते हैं। अनुराधा पौडवाल के गानों को हिंदी संगीत प्रेमी अब भी काफी पसंद करते हैं।

'मैं दुनिया भुला दूंगा' से लेकर 'छोटी-छोटी रातें' तक, ये हैं अनुराधा के सदाबहार गाने
विज्ञापन

3 of 5
Pooja Batra - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कभी टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली पूजा बत्रा ने अब फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। 2002 में वो सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी कर अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी और 8 साल बाद सोनू और पूजा का तलाक हो गया।  इस साल 4 जुलाई को पूजा ने  दिल्ली में नवाब शाह से शादी रचा ली। आज पूजा बत्रा का जन्मदिन है।

पहले पति को तलाक देकर इस एक्टर के प्यार में पड़ गई थीं पूजा बत्रा, गुपचुप रचा ली थी दूसरी शादी
 

4 of 5
Shah Rukh khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड के किंग खान एक अभिनेता होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। शाहरुख खान अपने मीर फाउंडेशन के साथ मिलकर समाज की बेहतरी में योगदान देते रहते हैं। उनका फाउंडेशन 120 एसिड हमला पीड़ितों का उपचार करा रहा है। 

120 एसिड अटैक पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, इंस्टाग्राम पर लिखा ये खास संदेश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vipul shah
'नमस्ते लंदन' के डायरेक्टर विपुल शाह और उनके बिजनेस पार्टनर के साथ 5 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं नागपुर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को एक आरोपी राज सिंह  को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं।

'सुपरनैचुरल पावर' वाला धातु ढूंढने के नाम पर विपुल शाह से हुई 5 करोड़ की ठगी, मामला दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें