फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सारा अली खान ने किया कुछ ऐसा काम, तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए ऋषि कपूर

Thu, 08 Aug 2019 04:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan and Rishi Kapoor - फोटो : Social Media
सारा अली खान इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं । दोनों ने पिछले दिनों ही इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' की शूटिंग खत्म की है। हाल ही में दोनों का नया वीडियो सोशल मीडिया सामने आया था। इस दौरान गुड बाय बोलते हुए दोनों ने एक-दूसरे को दो बार गले लगाया था। अब सारा की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो अपना ढेर सारा सामान खुद ले जाती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : Social Media
सारा अली खान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां वो एयरपोर्ट पर अपना सारा सामान खुद ट्रॉली में डालकर जाती दिखाई दे रही हैं। सारा की इस सादगी को उनके फैंस ने काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
rishi kapoor - फोटो : social media
एक स्टार किड होने के बावजूद भी सारा खुद अपना सामान ले जा रही थीं। अब इस ऋषि कपूर ने भी सारा की जमकर तारीफ की है।

4 of 5
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
ऋषि कपूर ने ट्वीट किया- 'बहुत खूब सारा, तुमने एक उदाहरण पेश किया है कि सेलिब्रिटीज को एयरपोर्ट पर कैसे व्यवहार करना चाहिए। किसी को परेशान ना करना, अपना लगेज खुद लेकर जाना और कोई चमचा नहीं। एयरपोर्ट लुक में डार्क ग्लासेस भी नहीं। तुमने बिना किसी डर के अपना आत्मविश्वास दिखाया।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan, kartik aaryan, ibrahim ali khan - फोटो : social media
पिछले दिनों सारा ने एक फैशन शो में हिस्सा लिया था । तब उनका शो चीयर करने के लिए कार्तिक आर्यन और इब्राहिम खान पहुंचे थे । इसी शो में सारा से कार्तिक के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया था । तब सारा ने कहा, 'उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था । सेट पर हर दिन हम दोनों फन करते थे । मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मैं काम भी कर रही हूं । मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि कार्तिक के साथ बाइक पर बैठने के लिए मुझे पैसे दिए जा रहे हैं । कोई भी लड़की ऐसा करने के लिए मरती होगी ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें