इन दिनों बॉलीवुड में किसी एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही तो वो हैं सारा अली खान। सारा ने अभी तक सिर्फ 2 फिल्में ही की हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी सुपर स्टार से कम नहीं है। वो जिस तरह सवालों का जवाब देती हैं, उसे देखकर लोग उनके मुरीद हो जाते हैं।
अपने बोलने के अंदाज, हंसमुख स्वभाव और ग्लोरियस पर्सनालिटी से वे दर्शकों में खासा लोकप्रिय हो गई हैं। हाल ही में सारा की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वे लगेज लेकर अपने घर से बाहर जाती हुई नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के आने से ये चर्चा होने लगी कि अब सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ नहीं रहेंगी। वह अब दूसरे घर में शिफ्ट हो रही हैं।