ऐसा लगता है कि सैफ अली खान की बेटी साला अली खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोगों को और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' अगले साल जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबरे हैं कि फिल्म की रिलीज को टालकर अगले साल दिसंबर में कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : SELF
बताया जा रहा है कि निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' का एक महत्वपूर्ण भाग अभी शूट नहीं हो पाया है। यह फिल्म साल 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ त्रासदी पर आधारित है। त्रासदी का सीन रीक्रिएट करने के लिए हाई वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
पढ़ें: पार्टी में सिर्फ 300 रुपए का टॉप पहनकर पहुंची दीपिका, एक फिल्म के लेती हैं 12 करोड़ रुपए
विज्ञापन
3 of 5
पहले इस सीन को फरवरी में शूट किया जाना था, लेकिन अब इसकी शूटिंग जून में होगी। जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट टालनी पड़ी है। इस फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह की अनोखी लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी।
4 of 5
केदारनाथ उन फिल्मों में से एक है, जिनकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लोगों की बेसब्री की सबसे बड़ी वजह इस फिल्म के जरिए सारा अली खान का डेब्यू है। हर कोई उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। इस फिल्म में सारा एक तीर्थयात्री की भूमिका में नजर आ सकती हैं।
पढ़ें: रिलीज से पहले रिकॉर्ड बना रही पद्मावती पर विवाद गरमाया, उमा भारती भी कूदीं
बता दें कि फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे सुशांत सिंह राजपूत ने तारीखों की वजह से ही बंटी वालिया की RAW (रोमियो अकबर वॉल्टर) छोड़ दी थी। अब देखना होगा कि 'केदारनाथ' के दूसरे शेड्यूल के लिए वो किस तरह इतना ज्यादा समय निकाल पाते हैं।