सारा अली खान इन दिनों राजस्थान की सैर पर निकली हैं। अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर लगातार फैंस के साथ अपनी यात्रा की झलकियां साझा कर रही हैं। सारा के पोस्ट पर यूजर्स दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सारा अली की राजस्थान ट्रिप के बीच एक बार फिर उनके और अर्जुन बाजवा के कथित अफेयर की खबरें सामने आने लगी हैं। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इनकी डेटिंग की खबरों को हवा मिली है।