सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग कर रहे हैं । दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है । हाल ही में ये दोनों स्टार्स कार में घूमते स्पॉट हुए ।
विज्ञापन
2 of 5
sara alia khan
- फोटो : social media
दोनों कार में एक-दूसरे का हाथ थामे बातें कर रहे थे लेकिन जैसे ही फोटोग्राफर्स की नजर उन पर पड़ी, दोनों ने अपना चेहरा छिपा लिया। सारा ने फोटोग्राफर्स को देखकर अपना सिर नीचे झुका लिया, वहीं कार्तिक सिर छिपाने की कोशिश में कैमरे में कैप्चर हो गए ।
विज्ञापन
3 of 5
sara alia khan
- फोटो : social media
इस दौरान दोनों की केमेस्ट्री साफ दिख रही थी । फिल्म में भी सारा और कार्तिक रोमांस करते नजर आएंगे । 'लव आजकल 2' को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं । साथ में शूटिंग करते हुए ही दोनों की गहरी दोस्ती हो गई है ।
4 of 5
Kartik Aaryan and Ananya Pandey
- फोटो : instagram
एक इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने सारा और कार्तिक के बारे में कहा था, "मैं हड्डी जैसी दिखती हूं लेकिन मैं कबाब में हड्डी नहीं बनना चाहती हूं, इसलिए मैं उन्हें (सारा और कार्तिक)आपस में वक्त बिताने देती हूं ।"
बता दें कि करण जौहर के टॉक शो में सारा ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद कार्तिक और अनन्या पांडे को कई बार साथ देखा गया। वहीं अब कार्तिक, सारा के साथ डेट पर जाते दिखते हैं । दोनों का कहना है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं ।