बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्मों से दूर रहकर भी खबरों में बने रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन नई तस्वीरें और वीडियोज लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में इब्राहिम ने अपनी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ एक तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।