फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की सड़कों पर साइक्लिंग करते दिखे ये स्टारकिड्स, तस्वीर साझा कर कहा- 'अपना मास्क पहनें'

Sat, 11 Jul 2020 06:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपने डेब्यू के बाद से ही सभी की चहेती बनी हुई हैं। सारा ही नहीं बल्कि उनके भाई इब्राहिम अली खान भी लाइम लाइट में रहते हैं। दोनों भाई- बहन की जोड़ी बहुत प्यारी है। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। दोनों की कोई भी तस्वीर सामने आती है तो वो सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। अब हाल ही में सारा और इब्राहिम मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और तस्वीरें अपलोड होते ही वायरल होनो लगती हैं। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों मास्क लगाकर साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की ये तस्वीर इब्राहिम अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। इब्राहिम ने जो तस्वीर साझा की है उसमें सारा और इब्राहिम साइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों ने मास्क लगाया हुआ है। सारा और इब्राहिम की तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
इसके अलावा सारा अली खान ने भी अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा की है। इस तस्वीर में सारा साइकिल पर बैठी नजर आ रही हैं। साथ उन्होंने लोगों से अपना मास्क पहनने की अपील भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सारा और इब्राहिम, सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चे हैं। दोनों की परवरिश अमृता सिंह ने ही की है। सारा अली खान बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं तो वहीं इब्राहिम ने अब तक अपना डेब्यू नहीं किया है। हालांकि वो डेब्यू से पहले ही अपनी फैन फॉलोइंग बना चुके हैं। सारा ने अब तक केदारनाथ, सिंबा और लव आजकल जैसी फिल्मों में काम किया है।

पढ़ें: पंजाबी और हिंदी फिल्मों के अभिनेता रंजन सहगल का निधन, महज 36 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें