अपने लटके-झटकों और कातिल अदाओं से लोगों का दिल लूटने वाली सपना चौधरी के नए लुक ने भी सबको अपना दीवाना बना दिया है। सपना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये क्लिक उनके फोटोशूट के हैं।तस्वीरों में उनका लुक इतना स्टनिंग लग रहा है कि अब तक लाखों लोग इन्हें देख चुके हैं। इस नए फोटोशूट में सपना पहली बार ब्राइडल लुक में नजर आईं हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लहंगा, मांग टीका, नेकलेस और हैवी ज्वैलरी, इसमें सपना की खूबसूरती का जवाब नहीं। जो भी एक बार देख ले, वो इनके ठुमके तो एक बार के लिए भूल ही जाएगा।