फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी ने खूब दिखाए लटके-झटके, वायरल हुआ ‘देसी क्वीन’ का गाना ‘बलम की याद में आवे हिचकी’

Mon, 21 Feb 2022 03:45 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी अपने बेबाक अंदाज और लाखों दिलों की धड़कने बढ़ाने वाले ठुमकों के लिए जानी जाती हैं। सपना इस समय स्टेज शो से तो दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सपना ने  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल रंग की ड्रेस में हैं और कह रही हैं कि उन्हें अपने बलम की याद सता रही है। 




 
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सपना 'मन्ने आवे हिचकी' गाने पर शानदार एस्सप्रेशन दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा है, 'कागा भी बोल्या है'। सपना के एक्सप्रेशन पर फैंस फिदा हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'आप बेस्ट हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप इसीलिए तो रियल क्वीन हैं'। 
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सपना का हर वीडियो आते ही छा जाता है। फैंस को भी उनके नए वीडियोज का इंतजार रहता है। सपना के नया म्यूजिक वीडियो 'बलम की याद में आवे हिचकी' रिलीज हो गया है, जिसपर उन्होंने अपना रील वीडियो बनाया है। इस म्यूजिक वीडियो में सपना ने घाघरा-चोली पहनकर खूब लटके-झटके दिखाए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी के डांस ने फिर किया घायल - फोटो : sapna choudhary instagram
शादी और फिर मां बनने के बाद इस समय सपना अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। सपना ने डांस भले ही मजबूरी में  शुरु किया था, लेकिन आज वह अपनी मेहनत के दम पर इस मुकाम पर पहुंची हैं। सपना चौधरी बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट के रुप में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'नानू की जान' और 'वीरे दी वेडिंग' में स्पेशल आइटम नंबर भी किया था। वह आए दिन अपने डांस और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें