फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: प्रशंसकों की भीड़ देख भावुक हुईं सपना चौधरी, बोलीं- आपका एहसान किसी जन्म में नहीं उतार सकती

Sun, 02 Oct 2022 05:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sapna Choudhary - फोटो : सोशल मीडिया
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के फैंस की कमी नहीं है। अपने डांस, स्टाइल और देसी अंदाज के चलते सपना चौधरी लाखों दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। यही वजह है कि सपना जहां कहीं भी जाती हैं, उनके चाहने वालों की भीड़ जमा हो जाती है। हर कोई हरियाणवी डांसर की एक झलक पाने को बेताब रहता है। ऐसा ही एक नजारा हाल ही में देखने को मिला, जिसका पोस्ट सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। बता दें कि सपना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Sapna Choudhary - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में डांसर के दीदार के लिए इकट्ठी भीड़ को देखा जा सकता है। सपना चौधरी भी इतनी बड़ी संख्या में फैंस को देखकर बेहद खुश हैं। इसके लिए उन्होंने फैंस के लिए नोट लिखा है। सपना चौधरी ने अपने प्रशंसकों का आभार जताया है। वीडियो में सपना चौधरी को एक सफेद रंग की गाड़ी से निकलते देखा जा सकता है। यह शायद उनकी ओवी वैन है। वहीं, बाहर की तरफ उन्हें देखने के लिए एकत्र भीड़ नजर आ रही है।  
विज्ञापन

3 of 4
Sapna Choudhary - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट के साथ सपना चौधरी ने फैंस के लिए थैंक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मैंने अपनी जिंदगी का हर पल आप लोगो को दिया है और आज तक मुझे ऐसा नहीं लगा की कुछ गलत तो नहीं किया, जब आप लोग हक से मुझ पर इतना प्यार लुटा देते हैं, मेरा यकीन मानिए मैं ये भी भूल जाती हूं कि मैं कुछ हूं भी या नहीं। आप लोगो के लिए मैं हमेशा वो ही सपना रहूंगी, जिसने 15 साल पहले स्टेज परफॉरमेंस शुरू की थी। मैं रहूं ना रहूं, ये जो आप लोगो ने मुझे प्यार दिया है इसका एहसान मैं किसी जन्म में नहीं उतार सकती। आपके इस प्यार के आगे शुक्रिया शब्द बहुत छोटा है पर अभी मेरे पास ये ही है...शुक्रिया।'
 
विज्ञापन

4 of 4
Sapna Choudhary - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'मैम आप सच्ची प्रेरणा हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इस प्यार और सम्मान की हकदार हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप सभी को साथ लेकर चल रही हैं, तभी यहां हैं। आप दिल से भी बेहद सुंदर हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'आप बेस्ट हो वर्ल्ड क्वीन।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें