फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary : मां बनने के बाद पहली बार सपना चौधरी का ग्लैमरस लुक आया सामने, फैंस कर रहे तारीफ

Wed, 11 Nov 2020 12:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने गुपचुप तरीके से पहले शादी की। जब उनका बेटा पैदा हुआ तो उसके बाद ये बात सभी को पता चली। करवा चौथ के मौके पर पहली बार सपना ने अपने पति वीर साहू के साथ तस्वीरें साझा कीं। अब सपना ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
मां बनने के बाद पहली बार सपना का ये ग्लैमरस लुक देखने को मिला। वे काफी फिट लग रही हैं। उनके प्रशंसक उनकी इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। कुछ ही घंटों पहले साझा की गई इन तस्वीरों पर हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सपना की तस्वीरें फोटोशूट की हैं। उनका लुक इसमें काफी बदला हुआ भी है। सपना ने आसमानी रंग की मेटैलिक लिपस्टिक लगाई है। जिससे उन्हें एकदम अलग लुक मिला। साथ ही ग्लिटरी व्हाइट आईलाइनर उनके लुक को चार चांद लगा रहा है।

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सपना ने हेयरस्टाइल भी अलग अंदाज में की है। उनका हेयरडो काफी अलग है। उन्होंने दो हेयर बन बना रखे हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट जैकेट और पैंट पहना हुआ है। उनका जैकेट रफेट स्टाइल में बना है। सामने लगा बकल इसे और स्टाइलिश बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति वीर साहू के साथ सपना चौधरी - फोटो : Instgram: @itssapnachaudhary
गौरतलब है कि सपना चौधरी और वीर साहू ने करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। दोनों ने जनवरी 2020 में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि इससे पहले दोनों की सगाई की खबरें भी मीडिया में सामने आई थीं। शादी के बाद सपना की बहन शिवानी ने बताया था कि वीर और सपना दोनों ही ये खुशी अपने फैंस के साथ बांटना चाहते थे लेकिन करीबी रिश्तेदार के निधन की वजह से दोनों इस बात को बता नहीं पाए। अब दोनों का एक बेटा भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें