फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक साड़ी में सपना चौधरी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने पोस्ट को किया लाइक

Mon, 13 Jan 2020 11:01 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर डांस कर हिट हुई थीं । अब वो एक मशहूर सेलेब्रिटी बन चुकी हैं । सपना को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब वो बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट बनीं । सपना ने बिग बॉस में लंबा सफर तय किया था । घर से बाहर आने के बाद उन्होंने खुद पर काम किया और वो डांस के साथ मॉडलिंग भी करने लगीं। साथ ही सपना सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
सपना अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में सपना की साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं । इस तस्वीर में सपना पिंक कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं । साथ ही उन्होंने काले रंग का पारदर्शी ब्लाउज पहना है । सपना की इन तस्वीरों को अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
बिग बॉस से निकलने के बाद सपना की पर्सनालिटी में काफी बदलाव आया है । सपना ने वजन भी घटा लिया है और वो अब सलवार सूट के अलावा डिजाइनर कपड़े भी पहनने लगी हैं । सपना ने अपने मेकओवर से खुद को बदल लिया है । वो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस से बातें भी करती हैं । 
 

4 of 5
sapna - फोटो : social media
बिग बॉस से बाहर आने के बाद सपना को कुछ फिल्मों के ऑफर भी मिले । सपना ने फिल्म 'नानू की जानू' में एक आइटम सॉन्ग किया था । वहीं फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' में वो एक्टिंग करती नजर आई थीं । हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sapna Choudhary - फोटो : instagram
सपना अब काफी बड़े लेवल पर परफॉर्म करती हैं । वो अपने लाइव परफॉर्मेंस की जानकारी सोशल मीडिया पर देती हैं । साथ ही सपना अपने गांव और परिवार से भी जुड़ी हुई हैं । पिछले दिनों सपना का अपनी मां के साथ डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें