फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: जींस पहन सपना चौधरी ने जमकर लगाए ठुमके, यूजर्स बोले- सूट में...

Sat, 13 Aug 2022 11:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी अपने डांस से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और डांस वीडियोज साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर सपना अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह कुर्सी पर बैठी डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : Instagram
कुर्सी पर बैठकर किया शानदार डांस 
सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह अपने कमरे में कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं और कुर्सी पर बैठे-बैठे ही शानदार डांस कर रही हैं। वीडियो में सपना 'डट जो जी डट जो जी गोली चाल जागी' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
बोलीं- 'गौर से मत देखो'
वीडियो में सपना चौधरी का अंदाज काफी प्यारा लग रहा है। वह ब्लू कलर की जींस और यलो कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के हाथों पर मेहंदी रची हुई है। तस्वीर में सपना का लुक भी बहुत प्यारा है। सपना चौधरी ने अपने बालों को आगे से स्टाइल करते हुए ओपन रखा हुआ है। उनकी लिपस्टिक और आई मेकअप कमाल लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी के एक हाथ में राखी भी बंधी नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ सपना चौधरी ने शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'इतना गौर से मत देखो, हम वो ही हैं, जो पहले थे…।'
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने लुटाया प्यार
सपना चौधरी के लुक और डांस मूव्स को यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। सपना के इस पोस्ट पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। फैंस कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुपर दीदी', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सूट में ज्यादा प्यारी लगती हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नहीं...बदल गई हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें