फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेरी आंख्या..' पर डांस कर रही थीं सपना चौधरी, तभी मम्मी आईं और सुना दी खरी खोटी, देखें वीडियो

Wed, 10 Oct 2018 05:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
पहले सपना चौधरी हरियाणा की स्टार मानी जाती थीं लेकिन बिग बॉस ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। बिग बॉस से बाहर आते ही सपना ने कुछ फिल्में साइन कीं और डांस शोज भी करती रहीं। हर कोई जानता है कि सपना चौधरी एक बेहतरीन डांसर है, और उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। हाल फिलहाल में सपना का एक गाना वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
sapna choudhary
गाने में सपना बेसुध होकर अपने फेमस गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस कर रही हैं। तभी उनकी ऑनस्क्रीन मां आती हैं और कहती हैं कि सारे दिन डांस ही करती रहेगी। शाम में लड़के वाले तुझे देखने आ रहे हैं। इस पर सपना चौधरी कहती हैं कि जिन्हें मुझे ले जाना होगा वे यूं ले जाएंगे। सपना का ये वीडियो किसी गाने का सीन हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
sapna choudhary
सपना चौधरी बॉलीवुड में स्पेशल सॉन्ग कर चुकी हैं और अब वे एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। सपना चौधरी बॉलीवुड में 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' के साथ एक्टिंग करती नजर आएंगी। वैसे भी सपना चौधरी इन दिनों हर ओर तहलका मचाए हुए हैं।

4 of 5
sapna choudhary
हाल ही में रिलीज हुआ उनका एल्बम 'चेतक' इन दिनों फैंस की पहली पसंद बना हुआ है। सपना हाल ही में अभय देओल के साथ 'नानू की जानू' में आइटम नंबर करती नजर आयी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sapna Choudhary
इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में सपना का डांस नंबर भी था जिसे उनके फैंस ने बेहद पसंद किया। बता दें हरियाणा की सपना चौधरी के आज करोड़ों फैंस हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म 'दबंग 3' में भी सपना का आइटम नंबर होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें