फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हैं वो 5 बड़े फायदे, जो सपना चौधरी के शामिल होने से भाजपा को होंगे

Sat, 30 Mar 2019 07:44 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपुलरिटी का ही नतीजा है कि पहले वो केवल स्टेज शो करती थीं, लेकिन अब सपना म्यूजिक एलबम और फिल्में कर रही हैं। अब सपना चौधरी के राजनीति की दुनिया में कदम रखने की जब से खबर फैली है, कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा भी इन्ही कोशिशों में जुटी है कि सपना को अपने साथ जोड़ा जाए। आखिर सपना चौधरी में ऐसी क्या खूबियां हैं जिनकी मुरीद भारतीय जनता पार्टी हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
युवाओं के बीच क्रेज
सपना चौधरी उत्तरभारत में तो पहले से ही काफी चर्चित नाम रहा है, अब तो देशभर भी उनकी फैन फॉलोइंग बड़ी है। खासकर युवाओं में सपना चौधरी को लेकर अच्छा खासा क्रेज बढ़ा है। सपना ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से भी युवाओं में एक अलग पहचान बनाई है। उनका डांस काफी सराहा जाता है। भाजपा हर हाल में चाहेगा कि सपना उनके साथ जुड़े तो युवा उनके साथ जुड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 6
sapna choudhary - फोटो : file photo
पॉपुलरिटी में इजाफा
बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लेने के बाद डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपुलरिटी में दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि हुई है। सपना चौधरी अब केवल हरियाणा तक ही जाना पहचाना नाम नहीं है बल्कि देशभर में उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। ऐसे में सपना जिस भी राजनीतिक पार्टी में ज्वाइन करेगी तो स्पष्ट है कि उसकी इस लोकप्रियता का फायदा उसकी पार्टी को भी होगा।

4 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
भीड़ जुटाने में अहम रोल
सपना चौधरी के बारे में विख्यात है कि ये जहां भी कार्यक्रम करने जाती हैं तो वहां आसपास के इलाकों से काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ती है। हर वर्ग के लोग सपना चौधरी का कार्यक्रम देखने के लिए ललायित रहते हैं। ऐसे में सपना चौधरी की ये खूबी राजनीतिक पार्टी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए काफी मददगार हो सकती है। ऐसे में भाजपा हर हाल में सपना को ज्वाइन करवाने की कोशिश करना चाहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
अभी चुनाव लड़ने से असमर्थ
सपना चौधरी की उम्र फिल्हाल दस्तावेजों के मुताबिक 23 साल बताई जा रही है। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की उम्र 25 साल होना जरूरी है। ऐसे में ये स्पष्ट है कि अगर सपना चौधरी भाजपा में शामिल होती हैं तो वे पार्टी की प्रमुख स्टार प्रचारक हो सकती हैं, टिकट की दावेदार नहीं। ये आधार भी सपना चौधरी को भाजपा में शामिल करवाने में सहायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sapna choudhary - फोटो : instagram
फर्श से अर्श तक का सफर
सपना चौधरी की उम्र 12 साल थी उनके पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद घर की सारी जिम्मेदारी सपना चौधरी पर आ गई। उन्होंने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। सपना चौधरी की निजी जिंदगी कठिनाईयों के बीच बीती है। भारतीय मतदाताओं का इसका काफी असर पड़ सकता है कि जिस तरह उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें