फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने इतिहास दोहराया तो मथुरा में ही हेमा मालिनी को टक्कर दे सकती हैं सपना चौधरी

Sun, 24 Mar 2019 12:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary, hema malini - फोटो : social media
हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है। पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि सपना चौधरी को मथुरा सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है, जहां से बीजेपी नेता और एक्ट्रेस हेमा मालिनी का कब्जा है। इन सब कयासों के बीच कांग्रेस ने मथुरा सीट से महेश पाठक को उम्मीदवार बनाने का एलान किया है। इसके बावजूद सपना चौधरी के नाम पर चर्चा हो रही है कि उन्हें मथुरा सीट दी जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Gandhi, Sapna Choudhary - फोटो : instagram
मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि सपना चौधरी कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहती हैं इस वजह से उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। अभी पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। सपना हरियाणा के साथ आस-पास के राज्यों में भी खूब पॉपुलर हैं। खासकर यूपी और बिहार में सपना की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी के चलते भी सपना के मथुरा से चुनाव लड़ने के कयास लग रहे थे। दरअसल, कांग्रेस पहले भी ऐन वक्त पर अपने उम्मीदवारों के नाम बदल चुकी है। पहले मुरादाबाद से राज बब्बर के चुनाव लड़ने की खबर थी लेकिन बाद में कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट दे दिया।
विज्ञापन

3 of 5
sapna choudhary, hema malini - फोटो : social media
अपने डांस स्टेप से सपना चौधरी युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनका डांस काफी सराहा जाता है। युवाओं के बीच आज के वक्त में सपना चौधरी को लेकर ज्यादा क्रेज है। वहीं, हेमा मालिनी मथुरा की मौजूदा सांसद हैं और लोगों में बेहद लोकप्रिय हैं। ऐसे में अगर दोनों आमने-सामने आएंगी तो कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

4 of 5
sapna choudhary - फोटो : file photo
बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लेने के बाद डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपुलरिटी में खूब इजाफा हुआ है। सपना चौधरी अब केवल हरियाणा तक ही जाना पहचाना नाम नहीं है बल्कि देशभर में उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। ऐसे में हेमा मालिनी को टक्कर देने के लिए सपना एक सटीक नाम हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna choudhary - फोटो : instagram
बचपन में पिता के निधन के बाद सपना चौधरी पर घर की सारी जिम्मेदारी आ गई। उन्होंने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। सपना चौधरी की निजी जिंदगी कठिनाईयों के बीच बीती है। भारतीय मतदाताओं का इसका काफी असर पड़ सकता है कि जिस तरह उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। जबकि हेमा मालिनी की निजी जिंदगी के बारे में मतदाताओं खासकर युवाओं को ज्यादा कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें