हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी आज बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी के सीनियर मेंबर्स की बीच पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीते दिनों वह अपने गानों के अलावा राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा में चल रही थीं। उन्होंने भाजपा नेता मनोज तिवारी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकत की, जिसके बाद उनके राजनीति में आने के कयास लगने लगे थे। अब बीजेपी में शामिल होने के साथ ही सारे कयासों पर विराम लग गया है।