फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर डांसर सपना चौधरी भाजपा में शामिल, पार्टी को हो सकते हैं ये 5 बड़े फायदे

Sun, 07 Jul 2019 04:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sapna Choudhary - फोटो : twitter
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) भाजपा (BJP) में आखिरकार शामिल हो गईं। सपना ने भाजपा नेताओं की मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और हर्षवर्धन सिंह जैसे कई बड़े नेता मौजूद थे। खास बात है कि भाजपा कई राज्यों में पार्टी की सदस्यता अभियान चला रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी सपना के भाजपा में शामिल होने की अफवाहें आई थीं। सपना ने उस वक्त पार्टी तो ज्वाइन नहीं की थी लेकिन भाजपा के कई प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार जरूर किया था जिसका पार्टी को फायदा भी मिला। जानिए क्या हैं वो 5 बड़े फायदे जो सपना चौधरी के शामिल होने से भाजपा को होंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
युवाओं के बीच क्रेज
सपना चौधरी उत्तरभारत में तो पहले से ही काफी चर्चित नाम रहा है, अब तो देशभर भी उनकी फैन फॉलोइंग बड़ी है। खासकर युवाओं में सपना चौधरी को लेकर अच्छा खासा क्रेज बढ़ा है। सपना ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से भी युवाओं में एक अलग पहचान बनाई है। उनका डांस काफी सराहा जाता है। ऐसे में सपना चौधरी के युवाओं के बढ़ते क्रेज का भाजपा को जरूर आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में फायदा होगा।  
विज्ञापन

3 of 6
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला
पॉपुलैरिटी में इजाफा
'बिग बॉस सीजन 11' में हिस्सा लेने के बाद डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी में दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि हुई है। सपना चौधरी अब केवल हरियाणा तक ही जाना पहचाना नाम नहीं है बल्कि देशभर में उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। ऐसे में साफ है कि सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी लोकप्रियता का फायदा उन्हें जरूर मिलेगा। 

4 of 6
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
भीड़ जुटाने में अहम रोल
सपना चौधरी के बारे में विख्यात है कि ये जहां भी कार्यक्रम करने जाती हैं तो वहां आसपास के इलाकों से काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ती है। हर वर्ग के लोग सपना चौधरी का कार्यक्रम देखने के लिए लालायित रहते हैं। ऐसे में सपना चौधरी की ये खूबी भाजपा की रैली में भीड़ जुटाने के लिए काफी मददगार हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
sapna choudhary - फोटो : file photo
फर्श से अर्श तक का सफर
सपना चौधरी की उम्र 12 साल थी उनके पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद घर की सारी जिम्मेदारी सपना चौधरी पर आ गई। उन्होंने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। सपना चौधरी की निजी जिंदगी कठिनाईयों के बीच बीती है। भारतीय मतदाताओं का इसका काफी असर पड़ सकता है कि जिस तरह उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sapna choudhary manoj tiwari - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में फायदा
साल 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सपना चौधरी का भाजपा में शामिल होने से पार्टी को जरूर फायदा पहुंचेगा। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को सपना चौधरी की लोकप्रियता का फायदा मिला था। लोकसभा चुनाव के दौरान सपना भले ही भाजपा में शामिल नहीं हुई थीं लेकिन सपना चौधरी ने प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था, जिसका फायदा भाजपा को मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें