सपना चौधरी ने भाजपा जॉयन कर ली है । उन्होंने दिल्ली-भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मनोज तिवारी समेत दूसरे नेता मौजूद थे । पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान सपना चौधरी पार्टी के लिए प्रचार करती देखी गई थीं। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा जॉयन कर लेंगी। अपने डांस के चलते सपना चौधरी बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी बनी थीं ।
विज्ञापन
2 of 6
sapna choudhary
- फोटो : social media
बिग बॉस के घर में सपना ने लंबी पारी खेली थी । शो के दौरान सपना ने जहर खाने का राज भी खोला था । सलमान, सपना की मेहनत से काफी प्रभावित थे । शो में एंट्री के दौरान सलमान ने कहा था कि सपना के जितनी फैन फॉलोइंग किसी भी कंटेस्टेंट की नहीं थी । इस शो में सपना ने पहली बार सलमान खान के साथ डांस किया था ।
विज्ञापन
3 of 6
sapna choudhary
- फोटो : instagram
शो में एंट्री के दौरान सलमान खान ने सपना चौधरी से उनकी जिंदगी के बारे में कई सवाल किए थे । सलमान ने सपना से उनके जहर खाने की बात भी पूछी। तब सपना ने कहा, 'हां, मैंने जहर खा लिया था । उस दौरान जो कुछ हो रहा था उसे मैं झेल नहीं पा रही थी। लोगों ने मेरे बारे में बहुत सारी गलत बातें कहीं। लेकिन मैंने अब सबकी बातें सुननी बंद कर दी।'
4 of 6
sapna choudhary
- फोटो : social media
बता दें कि रागिनी विवाद के चलते सपना चौधरी सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनके चाहने वालों की दुआओं ने उन्हें बचा लिया। इस किस्से के बाद वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं और आज वो एक फेमस पर्सनैलिटी बन चुकी हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
sapna choudhary
- फोटो : instagram
उनके खिलाफ रागिनी विवाद में एफआईआर दर्ज हुई थी । हालांकि मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी । 12 साल की उम्र में पिता के गुजर जाने के बाद सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को अपना करियर बना लिया। तभी से सपना अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अपने दम पर ही उन्होंने परिवार को पाला, बड़ी बहन की शादी की।
सपना चौधरी को उनके पहले ही गाने ने सुपरहिट बना दिया था। इस गाने के बोल थे सॉलिड बॉडी। सपना चौधरी अपने प्रोग्राम में हमेशा अकेले ही डांस करती हैं, न कोई टीम और न ही कोई को-स्टार। अकेले परफॉर्मेंस के दम पर ही सपना ने अपनी पहचान बनाई और लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गईं।