फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के पति वीर साहू ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया जन्मदिन, सामने आई तस्वीरों में बेटा भी आया नजर

Sat, 19 Dec 2020 08:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी इन दिनों पति और बच्चे के साथ वक्त बिता रही हैं। उनके पति वीर साहू के लिए 18 दिसंबर का दिन बेहद खास रहा। शादी के बाद वीर साहू का पहला जन्मदिन था जिसे उन्होंने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सपना चौधरी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीर में वीर के पूरे चेहरे पर केक लगा हुआ है। उन्होंने बच्चे को गोद में लिया है। वहीं सपना चौधरी उनके पास खड़ी हैं और बेटे को निहार रही हैं। इस दौरान कपल ने मैचिंग पीले रंग की ड्रेस पहनी है।
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
तस्वीरों के साथ सपना चौधरी ने लिखा- 'जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं माई किंग।' कपल जहां खड़ा है उसके पीछे के बैकग्राउंड को देखकर लग रहा है सपना ने पति के जन्मदिन को लेकर खूब तैयारियां की थीं। जहां अलग अलग रंग के गुब्बारे लगे हुए हैं।

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Instgram: @itssapnachaudhary
बता दें कि सपना के बेटे की झलक देखने को तरस रहे लोगों के लिए पिछले दिनों उन्होंने एक तस्वीर साझा की थी। ये पहली बार था जब सपना ने अपने बेटे की कोई तस्वीर प्रशंसकों के साथ साझा की। तस्वीर में सपना अपने बेटे को गोद में लिए खड़ी हुई हैं। तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति वीर साहू के साथ सपना चौधरी - फोटो : Instgram: @itssapnachaudhary
गौरतलब है कि सपना ने हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से जनवरी में कोर्ट मैरिज कर ली थी। ये शादी बेहद सादगी के साथ हुई थी जिस वजह से इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। इस शादी का खुलासा तब हुआ जब सपना ने बेटे को जन्म दिया। सपना ने शादी के बाद वीर के साथ अपनी पहली फोटो करवाचौथ के मौके पर शेयर की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें