फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी की वो कौन सी हैं 5 खूबियां, पार्टी ज्वाइन कराने के लिए शर्त मानने को मजबूर हुई कांग्रेस!

Sun, 24 Mar 2019 11:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sapna chaudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपुलरिटी का ही नतीजा है कि पहले वो केवल स्टेज शो करती थीं, लेकिन अब सपना म्यूजिक एलबम और फिल्में कर रही हैं। अब सपना चौधरी ने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। आखिर सपना चौधरी में ऐसी क्या खूबियां हैं जिनकी मुरीद कांग्रेस पार्टी हो गई है। आगे की स्लाइड में देखिए...

विज्ञापन

2 of 6
Sapna Choudhary - फोटो : social media
युवाओं के बीच क्रेज
सपना चौधरी ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में एक अलग पहचान बनाई है। उनका डांस काफी सराहा जाता है। युवाओं के बीच सपना चौधरी को लेकर अलग ही क्रेज है। 
विज्ञापन

3 of 6
sapna choudhary - फोटो : social media
यूपी में फैन फॉलोइंग
सूत्रों की मानें तो सपना चौधरी ने कांग्रेस के सामने एक बड़ी शर्त रखी है। सपना ने कहा कि अगर कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़वाती है तो ही वो पार्टी ज्वाइन करेंगी। सपना हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी खूब पॉपुलर हैं। खासकर यूपी और बिहार में सपना की बड़ी फैन फॉलोइंग है। 

4 of 6
sapna choudhary - फोटो : social media
ग्लैमर की इंडस्ट्री से ताल्लुक
हेमा मालिनी को भाजपा ने एक बार फिर से मथुरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। हेमा मालिनी और सपना चौधरी दोनों ग्लैमर इंडस्ट्री से हैं ऐसे में माना जा रहा था कि सपना चौधरी, हेमा मालिनी को कड़ी टक्कर देंगी।
विज्ञापन

5 of 6
sapna choudhary - फोटो : bigg boss
पॉपुलरिटी में इजाफा
बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लेने के बाद डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पॉपुलरिटी में दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि हुई है। सपना चौधरी अब केवल हरियाणा तक ही जाना पहचाना नाम नहीं है बल्कि देशभर में उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sapna choudhary - फोटो : social media
फर्श से अर्श तक का सफर
सपना चौधरी की उम्र 12 साल थी उनके पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद घर की सारी जिम्मेदारी सपना चौधरी पर आ गई। उन्होंने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। सपना चौधरी की निजी जिंदगी कठिनाईयों के बीच बीती है। भारतीय मतदाताओं का इसका काफी असर पड़ सकता है कि जिस तरह उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें