sapna choudhary
- फोटो : amar ujala
सपना चौधरी ने मुरादाबाद में रेलवे स्टेडियम में एक प्रोग्राम किया था। एक बार फिर से यहां भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके बाद इस मामले की शिकायत की गई है। जिसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में सपना चौधरी ने अश्लील डांस किया। यही नहीं रात 10.30 बजे के बाद भी डीजे बजाया गया और युवाओं को उकसाया गया। कोर्ट ने शिकायत को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई के लिए 29 जून की तारीख तय की है। सपना चौधरी के खिलाफ किए गए इस केस से वो मुश्किलों में फंस सकती हैं।