फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से निकलकर कैसे बदलती चली गईं सपना चौधरी, 10 तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस लुक

Tue, 26 Mar 2019 12:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
अपने डांस और गाने से लोगों को दीवाना बनाने वालीं सपना चौधरी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। चर्चा थी कि सपना कांग्रेेस ज्वाइन करने वाली हैं लेकिन इन खबरों को उन्होंने महज अफवाह करार दिया है। कहा जा रहा है सपना चौधरी मथुरा सीट से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। बहरहाल, सपना चौधरी हरियाणा में तो पहले से ही काफी नाम कमा चुकी थीं लेकिन उनकी पॉपुलरिटी में और इजाफा बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लेने के बाद हुआ।
विज्ञापन

2 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
पहले केवल स्टेज शो पर परफॉर्म करने वालीं सपना चौधरी अब म्यूजिक वीडियो और फिल्में भी कर रही हैं। समय की कमी की वजह से उन्होंने स्टेज शो कम कर दिए हैं। आखिर ऐसा वो करें भी क्यों ना, पहले सिंपल लुक में रहने वालीं सपना ने ग्लमैरस अवतार जो अपना लिया है।
विज्ञापन

3 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में सपना चौधरी का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रोहतक से ही की। केवल 12 साल की उम्र में सपना ने अपने पिता को खो दिया, जिसके बाद घर की सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई। घरवालों की मदद के लिए सपना चौधरी सिंगिंग और डांसिंग करने लगीं।

4 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी के डांस स्टेप सुपरहिट रहे थे। सपना का पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को हरियाणा के कैैथल जिले में हुआ था हालांकि तब सपना चौधरी को कोई पैसे नहीं मिले थे। इसके बाद अगले शो में सपना ने 3 हजार रुपये कमाए। अपने डांस और गाने से सपना ने पूरे हरियाणा में खूब नाम कमाया।
विज्ञापन

5 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
शुरुआती दिनों में सपना चौधरी पैसों के लिए लगातार एक दिन में 30 से 35 प्रोग्राम करती थीं। काम की वजह से वो थक भी जाती थीं लेकिन परिवार के हालात को देखते हुए वो घर पर बैठने की स्थिति में नहीं थीं। सपना ने अपने पैसे से बड़ी बहन की शादी की। शुरुआती दिनों में 3 हजार रुपये कमाने वालीं सपना आज एक शो के लाखों रुपये लेती हैं।
विज्ञापन

6 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी का पहला गाना सॉलिड बॉडी था जो कि सुपरहिट रहा था। इसके बाद तो सपना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा लेकिन इन सबके बीच सपना चौधरी का नाम विवादों में आ गया।
विज्ञापन

7 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाया था। इस रागनी के जरिए सपना ने कई जातिसूचक शब्द बोले थे। सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

8 of 10
Sapna Choudhary - फोटो : instagram
मामला बढ़ता देख हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी ने सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया। इस बीच रागनी विवाद में केस दर्ज होने के बाद फेसबुक पर सपना के खिलाफ अभियान छेड़ा गया, जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं।

9 of 10
sapna chaudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी इस घटना के बाद इतनी आहत हुईं कि उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें कई दिन तक आईसीयू में रहना पड़ा था। इस घटना के बाद सपना चौधरी, सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में पहुंचीं। यहां सपना ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद तो सपना चौधरी जैसे चारों ओर छा सी गईं।   
विज्ञापन

10 of 10
sapna chaudhary - फोटो : bigg boss
खास बात ये है कि सपना चौधरी अकेले ही स्टेज परफॉर्मेंस कर धमाल मचा देती हैं। उनके साथ कोई को-स्टार नहीं होता। सपना चौधरी के द्वारा किए गए डांस स्टेप्स हर कोई फॉलो करता है। अकेले परफॉर्मेंस के दम पर ही सपना ने अपनी एक पहचान बनाई और लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें