फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: नम आंखों के साथ सपना चौधरी ने पिता को किया याद, वीडियो शेयर कर लिखा भावुक कैप्शन

Mon, 07 Nov 2022 03:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी को फैंस ने अब तक डांस करते या फिर मस्ती मजाक करते ही दिखा है लेकिन इन दिनों सपना भावुक हैं और अपना पिता भूपेंद्र अत्रि को काफी याद कर रही हैं, जिन्हें सपना चौधरी ने छोटी उम्र में ही खो दिया था। सपना चौधरी के पिता का निधन साल 2008 में एक लंबी बीमारी के चलते हो गया था, जिसके बाद से ही सपना ने हिम्मत से अपने परिवार को संभाला है। लेकिन अब सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर कर अपने पिता को याद किया है।  
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सपना अपने पिता की तस्वीर के सामने बैठी हुई हैं। वीडियो देखा जा सकता है कि सपना चौधरी बैठी हुई बेहद ही प्यार से अपने पिता की तस्वीर को निहार रही हैं। इस दौरान उनकी आंखें तक नम हो जाती हैं। सपना पिता पर अपना सारा प्यार लुटा रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'जुदाई' का गाना 'तू मेरी जान है...तू मेरी धड़कन... जुदाई जुदाई कभी आए ना जुदाई' बज रहा है।

यह भी पढ़ें:- Jawan: 'टाइगर 3' के बाद शाहरुख की 'जवान' में नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा? निभा सकती हैं धांसू किरदार
 
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के कैप्शन में सपना चौधरी ने लिखा, 'मैं कभी आपको अपनी आंखों से देख नहीं सकती, अपने हाथों से छू नहीं सकती। लेकिन मैं आपको हमेशा अपने दिल में महसूस करती रहूंगी।' सपना के इस भावुक वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि सपना चौधरी महज 14 साल की थीं तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद ही सपना ने स्टेज प्रोग्राम की दुनिया में कदम रखा।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: गौतम विज की गोद में बैठीं सौंदर्या शर्मा, दोनों ने किया KISS, देख अब्दु रोजिक का हुआ ऐसा हाल
विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सपना चौधरी आज के समय में एक बड़ी डांसर हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस लाइन में लगे रहते हैं। सपना के प्रोग्राम में भी भारी भीड़ होती है। इसके अलावा, वह मनोरंजन जगत में भी एक्टिव हैं। वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुकी हैं, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में कुछ आइटम सॉन्ग भी मिले। इसके अलावा, सपना की म्यूजिक एल्बम तो सोशल मीडिया पर आग लगा देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें