फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में इतनी बदल गई सपना चौधरी, ग्लैमरस लुक से दीपिका कटरीना को भी देती हैं मात

Sat, 22 Dec 2018 01:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी हरियाणा में तो हमेशा से ही पॉपुलर रही हैं लेकिन बिग बॉस ने उनकी लोकप्रियता में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की है। करोड़ों दिलों की धड़कन सपना चौधरी पहले केवल स्टेज शो ही किया करती थीं लेकिन लोकप्रियता बढ़ने के साथ उन्होंने स्टेज शो कम कर दिए हैं। सपना अब एक के बाद एक फिल्में और म्यूजिक वीडियो एलबम कर रही हैं। बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद उनके लुक्स में भी काफी बदलाव आया है। गांव की छोरी से अलग सपना अपनी खूबसूरती से किसी भी ग्लैमरस एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।  
विज्ञापन

2 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बहुत ही कम उम्र में पिता को खो दिया। जिसके बाद घर की जिम्मेदारी सपना पर आ गई। उन्होंने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। उनके गाने और डांस स्टेप सुपरहिट रहे।
विज्ञापन

3 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रोहतक से ही की। साल 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र केवल 12 साल थी। घरवालों की मदद के लिए सपना चौधरी सिंगिंग और डांसिंग करने लगीं।

4 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना ने धीरे-धीरे पूरे हरियाणा में खूब नाम कमाया। उनका पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 में हरियाणा के कैथल जिले में हुआ। उस प्रोग्राम के लिए सपना को पैसे नहीं मिले लेकिन अगले ही प्रोग्राम के लिए उन्होंने करीब 3 हजार रुपये की कमाई की। 
विज्ञापन

5 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी की जिंदगी में वो दौर ऐसा था जब वो एक दिन में 30 से 35 प्रोग्राम करती थीं। लगातार काम करते हुए सपना थक भी जाती थीं लेकिन परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो घर पर बैठ सकें। सपना ने अपने पैसे से बड़ी बहन की शादी की। शुरुआती दिनों में 3 हजार रुपये कमाने वालीं सपना आज एक शो के लाखों रुपये लेती हैं।
विज्ञापन

6 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी का पहला ही गाना 'सॉलिड बॉडी' सुपरहिट रहा। उनकी पॉपुलरिटी हरियाणा से बढ़कर दूसरे राज्यों तक फैलती चली गई। लोग उन्हें यूपी, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में भी पहचानने लगे थे। सपना के प्रोग्राम को देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते हैं। यही नहीं कई बार पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आना पड़ता है। 
विज्ञापन

7 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
एक ओर सपना की लोकप्रियता में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही थी तो इसी बीच उनकी एक रागनी से वो विवादों में आ गईं। सपना पर एफआईआर दर्ज हुई, जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की। फेसबुक पर सपना चौधरी के खिलाफ काफी कुछ लिखा गया।डिप्रेशन में आकर उन्होंने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां मुश्किल से जान बच पाई।

8 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
इस घटना के बाद से सपना चौधरी और पॉपुलर हो गईं। जिसके बाद वो सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में पहुंचीं। यहां सपना ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद तो सपना चौधरी जैसे चारों ओर छा सी गईं। अब वो देश भर में स्टेज शो कर रही हैं। यही नहीं सपना ने कई फिल्में की हैं और यूट्यूब पर उनके गाने धूम मचा रहे हैं।

9 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी की खास बात ये है कि वो स्टेज पर अकेले ही परफॉर्मेंस करती हैं। उनके साथ कोई को-स्टार नहीं होता। सपना चौधरी के द्वारा किए गए डांस स्टेप्स हर कोई फॉलो करता है। अकेले परफॉर्मेंस के दम पर ही सपना ने अपनी एक पहचान बनाई और लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गईं।
विज्ञापन

10 of 10
sapna choudhary - फोटो : instagram
स्टेज पर सपना चौधरी हमेशा सलवार सूट में ही परफॉर्म करती दिखी हैं हालांकि अब उनका लुक स्टेज पर थोड़ा बदलता दिख रहा है। कई प्रोग्राम में वो वेस्टर्न ड्रेस में दिखी हैं। सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर भी बेहद एक्टिव हैं। उनके कुल 14 लाख फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें