सपना चौधरी जब भी कोई स्टेज शो करती हैं उनका वीडियो वायरल हो जाता है । सपना की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है । बिग बॉस से आने के बाद उन्हें कुछ फिल्में भी मिलीं। इतना ही नहीं हाल ही में सपना ने रवि किशन की भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में भी काम किया ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सपना चौधरी
इस फिल्म में सपना ने एक गाने 'मेरे सामने आके' में स्पेशल अपीयरेंस दिया था । इस भोजपुरी गाने के बाद सपना का एक नया वीडियो सामने आया है । इस वीडियो में सपना एक्ट्रेस राखी सावंत के साथ डांस करती दिख रही हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
सपना चौधरी
खास बात यह है कि सपना और राखी दोनों ही WWE रिंग के अंदर डांस कर रही हैं । सोशल मीडिया पर सपना के इस वीडियो को पसंद किया जा रहा है । बता दें कि इससे पहले सपना का एक वीडियो 15 अगस्त के मौके पर रिलीज किया गया था ।
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो को भी लाखों दर्शकों ने देखा । वीडियो में सपना एक देश के जवान की पत्नी के रोल में नजर आई हैं । ये पूरा गाना जवान के शहीद होने और उसकी पत्नी की मजबूरी को दर्शाता है । ये वीडियो काफी इमोशनल है।
इस गाने के रिलीज होने से पहले सपना चौधरी ने एक वीडियो अपलोड कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। इस वीडियो में सपना ने सफेद रंग का टॉप पहना है । जिस पर तिरंगा बना था। साथ ही उन्होंने दुप्ट्टा भी ओढ़ा हुआ था ।