फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में सपना चौधरी ने डांस से मचाया धमाल, पहले नहीं देखा होगा ऐसे

Mon, 27 Aug 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद से सपना चौधरी लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ है जिसकी वजह से सपना ने अब स्टेज शो करने भी कम कर दिए हैं। हाल ही में उन्होंने फोटोशूट भी करवाया था जिसमें उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। अब सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम का है। सपना एक इवेंट में हिस्सा लेने यहां पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस पर रेड कलर का ब्लेजर पहन रखा था। सपना को इस नए अवतार में देखकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड थे। बिग बॉस के घर में आने से पहले सपना चौधरी स्टेज शो के दौरान अक्सर सूट में ही नजर आती थीं लेकिन अब उनका पूरी तरह से मेकओवर हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में सपना चौधरी मीका के फेमस गाने 'दिल में बजे गिटार...' पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस दौरान सिंगर दलेर मेहंदी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। इवेंट में सपना चौधरी, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, अंकित तिवारी और सुदेश भोसले भी स्टेज पर मौजूद रहे। जिन्होंने अलग-अलग गानों पर डांस करके लोगों को खूब लुभाया।

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सपना चौधरी का नया हरियाणवी गाना 'राम की सू' यूट्यूब पर हाल ही में रिलीज किया गया है। भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में स्पेशल सॉन्ग में पहले ही अपने जलवे दिखा चुकीं सपना चौधरी इस हरियाणवी गाने में बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। वह जिस अंदाज में डांस कर रही हैं, वह देखने लायक है। सपना चौधरी को ज्यादातर बोल्ड डांस के लिए जाना जाता है लेकिन इस गाने वह रोमांटिक नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी
सपना चौधरी के इस गाने को सोमवीर कथूरवाल ने गाया है। खास बात यह कि 'राम की सू' में सपना चौधरी पूरी तरह से देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सपना ने हरियाणवी घाघरा और शर्ट पहनी है। सपना चौधरी का ये देसी और रोमांटिक अंदाज उनके फैंस के लिए बिल्कुल नया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें