फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी ने खरीदी इतनी महंगी कार, कीमत जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Sat, 09 Mar 2019 08:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस फेम सपना चौधरी इन दिनों अपने लुक्स में बदलाव को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सपना दिन-ब-दिन ग्लैमरस होती जा रही हैं। उनके फैशन और स्टाइल ने सभी को उनका दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर सपना अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sapna choudhary - फोटो : social media
अब सपना चौधरी ने खुद को एक गिफ्ट दिया है जिसे जानकर उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे। दरअसल वूमेंस डे पर सपना चौधरी ने कार खरीदकर खुद को गिफ्ट किया। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है। सपना ने जो तस्वीर शेयर की उसके बगल में बोर्ड पर लिखा हुआ है- 'वूमेंस डे के मौके पर हम सपना चौधरी का स्वागत करते हैं और उन्हें नई कार खरीदने की बधाई देते हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
sapna choudhary
सपना ने जो कार खरीदी है उसकी शुरुआती कीमत 25 लाख है। जबकि फीचर के बढ़ने के साथ इसकी कीमत 32 लाख तक पहुंच जाती है। बहरहाल खबर लिखे जाने तक सपना ने कार के साथ अपनी तस्वीर नहीं शेयर की थी।
 

4 of 5
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना का ना केवल ड्रेसिंग सेंस बल्कि उनके लुक्स में भी काफी बदलाव आया है। आज वह अपने फैशन सेंस और लुक्स से एक से बढ़कर एक ग्लैमरस एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।इससे पहले सपना चौधरी ने एक मोबाइल एप के जरिेए एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में वह भगवान शिव के रूप में नजर आ रही हैं। सपना भगवान शिव का रौद्र रूप दिखाती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का ये रूप उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna choudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
यह वीडियो सपना के फैन क्लब द्वारा डाला गया है। इसमें सपना भगवान शिव के गीत पर बैठे-बैठे एक्ट करते नजर आ रही हैं। लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट में हर-हर महादेव और जय महाकाल आदि टाइप कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें