फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ज्वाइन करते ही सपना चौधरी के फैंस के लिए आई बुरी खबर, सुनकर लग सकता है झटका

Sun, 24 Mar 2019 02:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Gandhi, Sapna Choudhary - फोटो : instagram
हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र राठी की मौजूदगी में दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा था कि सपना मथुरा से दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लडेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
सपना चौधरी - फोटो : ANI
कांग्रेस मथुरा संसदीय क्षेत्र से सपना चौधरी को चुनाव मैदान में उतारने की अफवाह पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री व मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले सपना चौधरी यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से भी मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि शनिवार को सपना ने प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की।

4 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
सपना हरियाणा के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी खूब पॉपुलर हैं। खासकर यूपी और बिहार में सपना की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस उन्हें मथुरा सीट से उतार सकती है। चुनाव न लड़ने की खबर से सपना के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna choudhary, hema malini - फोटो : social media
मथुरा में दूसरे चरण में चुनाव है, जिसके लिए 26 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। मथुरा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है। माना जा रहा है कि हेमा मालिनी 25 मार्च यानी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें